OMR का फुल फॉर्म क्या है? – OMR full form in Hindi & English

OMR का फुल फॉर्म क्या है? – OMR full form in Hindi & English:- हमारे देश में नौकरी हासिल करने के लिए कई तरह की परीक्षाएं देनी होती है और यह सभी परीक्षाएं बहुत ही महत्वपूर्व होती है। परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट घोषित करने के लिए आंसर शीट को चेक किया जाता है। OMR भी एक प्रकार की आंसर शीट होती है और यह बहुत ही अलग होती है। क्योंकि OMR आंसर शीट को कंप्यूटर के जरिये स्कैन करके चेक किया जाता है।

इस प्रकार की शीट बहुत जल्दी और आसानी से चेक हो जाती है। यह एक प्रकार की अलग आंसर शीट होती है जिसको चेक करने में भी कम समय लगता है। OMR आंसर शीट का इस्तेमाल करने से रिजल्ट को कम समय में आसानी से घोषित किया जा सकता है।

OMR का फुल फॉर्म क्या है? – OMR full form in Hindi & English

OMR का फुल फॉर्म क्या है? – OMR full form in Hindi & English

OMR की Full Form क्या है (What is the full form of OMR in Hindi)

इसकी फुल फॉर्म Optical Mark Recognition होता है और इसे हिंदी में “ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन भी कहा जाता है। स्कैनर की मदद से Optical Mark Recognition शीट को एकदम सही तरीके से चेक किया जाता है। आप कंप्यूटर या स्कैनर की मदद से OMR एग्जाम आंसरशीट को आसानी से चेक कर सकते हो। इस प्रकार की शीट ऑप्टिकल स्कैनर होती है। जिसका इस्तेमाल पेन व पेन्सिल से बने निशान को पहचानने के लिए किया जाता है।

OMR किस प्रकार काम करता है (How does OMR work in Hindi)

जब कोई विधार्थी अपना एग्जाम देने जाता है तो एग्जाम खत्म होने के बाद उसकी OMR शीट को OMR स्कैनर में रख दिया जाता है और फिर जहां पर स्कैनर की मदद से लेज़र लाइट शीट पर डलती है उन घेरों को स्कैनर द्वारा स्कैन किया जाता है। इस प्रकार आपके द्वारा शीट पर किये गये काले गोले को स्कैन किया जाता है और जहां पर अपने काले गोले नहीं किये होते है उसको स्कैनर द्वारा छोड़ दिया जाता है। इस प्रकार स्कैनर आपकी OMR आंसर शीट की जांच करता है। आपको बता दें कि OMR शीट का इस्तेमाल बहुविकल्पीय सवालों के लिए इस्तेमाल होती है।

OMR शीट कैसे भरी जाती है (How to fill OMR sheet in Hindi)

यदि आप पहली बार अपना एग्जाम देने जा रहे है और आपको नहीं पता कि OMR शीट को कैसे भरा जाता है तो आइये जानते है कि इसको कैसे भरें।

  • शीट पर आपको जिस जगह गोला करना है उसको थोड़ा गहरा करें क्योंकि गहरा न होने वाले स्कैनर आपके सवाल को स्कैन नहीं कर पायेगा और फिर आपके उस सवाल का जबाव गलत माना जायेगा।
  • कई बार ऐसा होता है कि जल्दी-जल्दी में कई स्टूडेंट गोले को पूरा नहीं भर पाते है लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। गोले को आराम से पूरा भरें।
  • प्रत्येक बहुविकल्पीय सवाल के सिर्फ एक गोले पर ही निशान बनाये।
  • गोले को ध्यान पूर्वक भरें और गोले से बाहर पेन न चलाएं।
  • इस प्रकार आप अपनी OMR शीट को आसानी से भर सकते हो।

OMR के क्या फायदें है (What are the benefits of OMR in Hindi)

  • OMR शीट के इस्तेमाल से समय की बचत होती है क्योंकि इसे कंप्यूटर और स्कैनर द्वारा चेक किया जाता है।
  • OMR द्वारा डाटा एंट्री करने में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होती है।
  • यदि आप किसी प्रकार का कोई सर्वे करना चाहते है तो OMR के जरिए उसको चेककर सकते हो और कम समय में ही रिजल्ट भी घोषित कर सकते हो।
  • कई बार डाटा को कलेक्ट करने में बहुत मुश्किल होती है लेकिन कंप्यूटर और OMR की मदद से डाटा को आसानी से स्टोर कर सकते है।

OMR के क्या नुकसान है (What are the disadvantages of OMR in Hindi)

 आपको इसके फायदे के बारे में पता चल चुका होगा। आइये जानते है इसके नुकसान के बारे में…

  • स्कैनर द्वारा स्कैन करने के लिए आंसरशीट ठीक प्रकार से भरी होनी चाहिए। यदि आप इसको भरते समय किसी प्रकार की कोई गलती करते हो तो स्कैनर आपकी कॉपी चेक नहीं करेगा।
  • OMR शीट बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसलिए सिंगल डाटा को इसके माध्यम से कलेक्ट नहीं किया जा सकता है।
  • OMR शीट में सवाल का जबाव भरने के बाद आप उसको ठीक नहीं कर सकते हो।

OMR के अन्य फुल फॉर्म्स के बारे में जानें

Optical Mark Recognition के अलावा OMR की अन्य फुल फॉर्म्स भी होती यही जो कि निम्न प्रकार है…

·Office of Mental Retardation
·Old Man Racing
·One More Round
·Ontario Medical Review
·Optical Music Recognition
·Orbea Monocoque Race

 

If you like information about OMR का फुल फॉर्म क्या है? – OMR full form in Hindi & English then share with your friends.

Leave a Comment