DJ का फुल फॉर्म क्या है? – DJ full form in Hindi & English:- DJ का फुल फॉर्म Disc jockey होता है। आपको बता दें कि एक डिस्क जॉकी एक ऐसा व्यक्ति होता है जो कि किसी भी पार्टी, बार, पब या फिर डिस्को क्लब में रीमिक्स गाने बजाने का काम करता है। जब भी कोई बड़ी पार्टी होती है तो उसमे Disc jockey को गाने बजाने के लिए बुलाया जाता है। DJ पार्टी में तरह तरह के रीमिक्स गाने बजाता है जिनमे से कुछ विभिन्न गानों को मिक्स करके तैयार किये जाते है या फिर मूल संगीत को रीमिक्स करके एक नया गाना चलाया जाता है। किस भी पार्टी और डिस्कों में बजने वाले गानों का पूरा कंट्रोल एक DJ के पास होता है।
DJ का फुल फॉर्म क्या है? – DJ full form in Hindi & English
DJ कितने प्रकार के होते हैं- Types of DJ in Hindi
आपको बता दें कि अपने काम करने के स्थान के आधार पर DJ कई प्रकार के हो सकते हैं जिसकी जानकारी हमने नीचे दी गई।
क्लब डीजे- Club Dj in Hindi
एक क्लब डीजे (Club Dj) वह व्यक्ति होता है जो कि शादी या पार्टी या क्लब में अपने रीमिक्स गाँव और रचनात्मक संगीत से हर किसी को डांस करने के लिए मजबूर कर देता है। जब क्लब डीजे (Club Dj) अपने गाने बजाता है तो ना चाहते हुए हर कोई अपने पैर थिरकने को मजबूर हो जाता है। क्लब डीजे अक्सर अपने दर्शकों की डिमांड पर और उनके मूड व पार्टी के हिसाब से गाने चलाते हैं।
मोबाइल डीजे- – Mobile DJ in Hindi
मोबाइल डीजे उन्हें कहा जाता है जो अपने पोर्टेबल साउंड सिस्टम के साथ पार्टी, शादियों या अन्य कार्यक्रमों जैसे स्कूल या कॉलेज के किस फंक्शन में लेकर जाते हैं। आपको बता दें कि मोबाइल डीजे अक्सर पहले से रिकॉर्ड गानों को बजाते हैं। उनके पास खुद का साउंड सिस्टम होता है जिसमें बड़े स्पीकर, माइक और DJ डेक शामिल है।
रेडियो डीजे- Radio DJ in Hindi
रेडियो डीजे (Radio DJ) के नाम से तो आप अच्छी तरह से परिचित होंगे। रेडियो DJ को रेडियो जॉकी के नाम से भी जाना जाता है। आप अक्सर रेडियो जाकी को FM, इंटरनेट रेडियो पर बकबक करते सुन सकते हैं। रेडियो डीजे को रेडियो जॉकी भी कहा जता है। रेडियो डीजे वे लोग होते हैं जिनका गाना या संगीत इंटरनेट रेडियो, FM station और रेडियो स्टेशन पर प्रसारित होता है। रेडियो जॉकी अक्सर रेडियो स्टेशन के माध्यम से एक सेट प्लेलिस्ट से ट्रैक को संचालित करते हैं। वह हमेशा ऐसे गानों या संगीत को बजाते हैं जो कि दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं। इसके अलावा वे अपने दर्शको से कॉल पर बात भी करते हैं और उनकी डिमांड पर गानों को भी चलते हैं।
टर्नटेबलिस्ट या स्क्रैच डीजे- Turntablists or scratch DJ in Hindi
यह एक ऐसा DJ होता है जिसे टर्नटेबलिस्ट या स्क्रैच डीजे के अलावा या कंट्रोलरिस्ट के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि यह अपने कुछ खास डिवाइस से स्पेशल इफेक्ट्स के साथ मिक्सर और हेडफ़ोन का उपयोग करके लाइव रीमिक्स करते हैं। टर्नटेबलिस्ट जिस डिस्क पर स्क्रैचिंग करके गाने बजाते हैं उसके लिए इसे अच्छी तरह से सीखने की जरूरत होती है।
If you like information about DJ का फुल फॉर्म क्या है? – DJ full form in Hindi & English then share with your friends.