CISF का फुल फॉर्म क्या है? Full Form of CISF in Hindi
CISF फुल फॉर्म Central Industrial Security Force (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) होता है। आपको बता दें कि CISF भारतीय केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Home Affairs) के अधीन काम करता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा औद्योगिक सुरक्षा बल है। CISF की स्थापना भारत की संसद के एक अधिनियम के तहत 1969 में हुई थी, जिसका मुख्य काम औद्योगिक इकाइयों (industrial units) को सुरक्षा प्रदान करना है। बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) का नई दिल्ली में स्थित है।
सीधे शब्दों में कहें तो CISF एक ऐसा पुलिस संगठन है जिसे औद्योगिक इकाइयों के लिए सुरक्षा के लिए बनाया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल लगभग 300 से भी ज्यादा औद्योगिक इकाइयों (industrial units) को सुरक्षा प्रदान करने की सुविधा देता है। चाहे किसी भी तरह की चोरी हो या कोई भी घोटाला या कोई आपदा यह औद्योगिक इकाइयों (industrial units) को हर तरह के खतरों से बचाता है। CISF के सभी ऑफिसर प्रशिक्षित और अत्यधिक कुशल होते हैं।
CISF के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points About CISF In Hindi)
- CISF का मुख्य काम परमाणु ऊर्जा संयंत्र, करेंसी नोट प्रेसिंग, सुरक्षा के साथ बिजली संयंत्र, पावर प्लांट, तेल क्षेत्र, रिफाइनरी जैसी औद्योगिक यूनिट्स को सुरक्षा प्रदान करना है।
- CISF के अधिकारी पुलिस की अपेक्षा ज्यादा प्रशिक्षित और कुशल होते हैं।
- CISF को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
- CISF की स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी।
- 25 फरवरी 2009 को CISF को प्राइवेट कंपनी की की सुरक्षा के लिए अधिकृत किया गया था।
- CISF में 12 रिजर्व बटालियन, 8 प्रशिक्षण संस्थान और 63 फॉर्मेशन हैं।
- CISF सिर्फ एक ऐसा सशस्त्र बल है जिसके पास अपनी डेडिकेटेड फायर विंग है।
- यह कुछ प्रमुख सरकारी और निजी एजेंसियों को सलाहकार की सुविधा भी प्रदान करता है।
CISF की मुख्य शाखाएं और प्रमुख क्षेत्र कौनसे हैं? (Important Branch and Sectors of CISF )
भारत के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) की मुख्य रूप से तीन शाखाएँ हैं। कार्यकारी शाखा (Executive Branch), अग्निशमन सेवा शाखा (Fire Service division) और मंत्रिस्तरीय शाखा (Ministry branch) हैं। इसके बाद संगठन को छह सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर का प्रमुख एक सेक्टर इंस्पेक्टर जनरल (Sector Inspector General) होता है।
CISF की मुख्य शाखाएं (Branch of CISF)
- कार्यकारी शाखा (Executive Branch)
- अग्निशमन सेवा शाखा (Fire Service division)
- मंत्रिस्तरीय शाखा (Ministry branch)
CISF के प्रमुख क्षेत्र (Important Sectors of CISF)
क्षेत्र (sector) | मुख्यालय (Headquarter) |
उत्तरी क्षेत्र (Northern Sector) | दिल्ली (New Delhi) |
दक्षिणी क्षेत्र (Southern Sector) | चेन्नई (Chennai) |
पश्चिमी क्षेत्र (Western Sector) | मुंबई (Mumbai) |
पूर्वी क्षेत्र (Eastern Sector) | पटना (PAtna) |
उत्तर पूर्वी क्षेत्र (North – Eastern Sector) | कोलकत्ता (Kolkata) |
निष्कर्ष (conclusion)
जैसा कि हम आपको बता चुकें हैं कि CISF यानी कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एक पुलिस बल है जो जिसका काम भारत के विभिन्न उद्योगों और सरकारी क्षेत्रों की सुरक्षा करना है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से भारत की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए लिए निर्णयों में इसके द्वारा परामर्श भी लिया जाता है।